Scholarly open access journals, Peer-reviewed, and Refereed Journals, Impact factor 8.14 (Calculate by google scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool) , Multidisciplinary, Monthly, Indexing in all major database & Metadata, Citation Generator, Digital Object Identifier(DOI)
बिहार राज्य एक प्रगतिशील राज्य है, जिसके उत्थान के मार्ग में गरीबी की समस्या व्यवधान का कार्य कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर गरीबी की समस्या अपने वृहद् रुप में विद्यमान है साथ ही राज्य स्तर पर भी यह कम घातक समस्या नहीं है। बिहार राज्य में गरीबी की समस्या को प्रकट करने के बहुत से संकेतक हैं, जो गरीबी को अभिव्यक्त करने का कार्य करते हैं। गरीबी के सूचक वे सभी कारक हैं, जिससे मूलभूत आवश्यक्ताओं का पता चलता है। मूलभूत आवश्यक्ताओं में भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य को शामिल किया गया है। यदि किसी व्यक्ति के पास पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक भोजन, स्वच्छ एवं निर्मल वस्त्र, समुचित आवासीय सुविधा, सामान्य शैक्षणिक योग्यता तथा स्वास्थ्य सुविधा नहीं है तो वह व्यक्ति निश्चित रुप से गरीबी की समस्या से जूझ रहा है और उपरोक्त अभाव गरीबी के सूचक हैं। गरीबी के सूचक के रुप में आय के स्थायी स्त्रोत एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आदि को भी सम्मिलित किया जा सकता है। गरीबी के सूचक के अलावा उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता का स्तर भी गरीबी की समस्या की गहनता को ज्ञात कर सकता है। सामान्य जीवन यापन के लिए किसी भी व्यक्ति को उपभोक्ता वस्तुओं की आवश्यक्ता होती है। उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता के आधार पर यह निर्धारित किया जा सकता है कि व्यक्ति एक सामान्य जीवन जीने में सक्षम है अथवा वह गरीबी की समस्या से जूझ रहा है। इस पत्र में बिहार राज्य के फतुहाँ, मनेर, दानापुर एवं पटना सदर क्षेत्र का अध्ययन करते हुए गरीबी के संकेतक एवं उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता का विश्लेषण किया गया है।
Keywords:
गरीबी के सूचक, उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता, मूलभूत आवश्यक्ताएँ
Cite Article:
"Bihar Mein Garibi Ke Suchak Evam Upbhokta Vastuon Ki Uplabdhata Ka Vishleshan : Patna Zila Ke Vishesh Sandarbh Mein", International Journal for Research Trends and Innovation (www.ijrti.org), ISSN:2455-2631, Vol.8, Issue 5, page no.85 - 98, May-2023, Available :http://www.ijrti.org/papers/IJRTI2305010.pdf
Downloads:
000205181
ISSN:
2456-3315 | IMPACT FACTOR: 8.14 Calculated By Google Scholar| ESTD YEAR: 2016
An International Scholarly Open Access Journal, Peer-Reviewed, Refereed Journal Impact Factor 8.14 Calculate by Google Scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool, Multidisciplinary, Monthly, Multilanguage Journal Indexing in All Major Database & Metadata, Citation Generator