Scholarly open access journals, Peer-reviewed, and Refereed Journals, Impact factor 8.14 (Calculate by google scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool) , Multidisciplinary, Monthly, Indexing in all major database & Metadata, Citation Generator, Digital Object Identifier(DOI)
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विधायिका के साथ साथ न्यायपालिका ने भी अपना योगदान दिया है, माननीय न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 32 एवं 126 में प्राप्त अधिकारों की सहायता से विभिन्न निर्णय संरक्षण हेतु प्रतिपादित किया है। संविधान के अतिरिक्त दंड प्रक्रिया संहिता 1973 एवं दंड संहिता 1860 में वर्णित संरक्षण के प्रावधानों का विस्तारित अर्थान्वयन न्यायलय द्वारा प्रस्तुत किया गया है। चरण लाल साहू एवं दामोदर दास के मामले में स्वस्थ पर्यावरण को अनुच्छेद 21 के अंतर्गत मूल अधिकार घोषित किया गया है। विभिन्न सिद्धांतों की स्थापना कर न्यायालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण को एक सामाजिक आंदोलन के रूप में स्थापित करने में अपना योगदान दिया है । परन्तु प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज भी जन जागरूकता, प्रभावी पालन एवं संरक्षण की दिशा में प्रयास किया जाना आवश्यक है।
भारत में पर्यावरण संरक्षण का इतिहास बहुत पुराना है। हडप्पा संस्कृति पर्यावरण से ओत प्रोत थी, तो वैदिक संस्कृति पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्याय बनी रही। भारतीय मनीषियों ने समुची प्रकृति ही क्या सभी प्राकृतिक शक्तियों को देवता स्वरूप माना। उर्जा के स्त्रोत सूर्य को देवता माना तथा उसको सूर्य देवो भवः कहकर पुकारा । भारतीय संस्कृति में जल को भी देवता माना गया है। सरिताओं (नदियों) को जीवन दायिनी कहा गया है, इसलिए प्राचीन संस्कृति में केला, पीपल, तुलसी, बरगद, आम आदि पेड़ पौधों की पूजा की जाती रही है। मध्य कालीन एवं मुगलकालीन शरत में भी पर्यावरण प्रेम बना रहा। अंग्रेजो ने भारत में अपने आर्थिक लाभ के कारण पर्यावरण को नष्ट करने का कार्य प्रारम्भ किया। विनाशकारी दोहन नीति के कारण पारिस्थिति की असंतुलन भारतीय पर्यावरण में ब्रिटिश काल में ही दिखने लगा था। स्वतंत्र भारत के लोगो में पश्चिमी प्रभाव औद्योगिकरण तथा जनसंख्या विस्फोट के परिणाम स्वरूप तृष्णा जाग गयी जिसनें देश में विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों को जन्म दिया।
Keywords:
पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक शक्तियों, भारतीय संस्कृति, औद्योगिकरण, जनसंख्या विस्फोट
Cite Article:
"पर्यावरण संरक्षण एवं संवैधानिक प्रावधान : एक अध्ययन शोध आमुख", International Journal for Research Trends and Innovation (www.ijrti.org), ISSN:2455-2631, Vol.7, Issue 9, page no.924 - 931, September-2022, Available :http://www.ijrti.org/papers/IJRTI2209127.pdf
Downloads:
000205293
ISSN:
2456-3315 | IMPACT FACTOR: 8.14 Calculated By Google Scholar| ESTD YEAR: 2016
An International Scholarly Open Access Journal, Peer-Reviewed, Refereed Journal Impact Factor 8.14 Calculate by Google Scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool, Multidisciplinary, Monthly, Multilanguage Journal Indexing in All Major Database & Metadata, Citation Generator