Scholarly open access journals, Peer-reviewed, and Refereed Journals, Impact factor 8.14 (Calculate by google scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool) , Multidisciplinary, Monthly, Indexing in all major database & Metadata, Citation Generator, Digital Object Identifier(DOI)
लोकगीत लोक-संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। लोक का अर्थ उस जन-साधारण से है जिसने सभ्यता और संस्कृति का बनावटी पर्दा नहीं डाल रखा है। लोकगीत तो सहज-सरल लोगों के मन से निकले हुए ऐसे स्वर, शब्द और ताल हैं जिनका त्रिवेणी संगम लोकजीवन में हर्ष और आनंद उत्पन्न करता है। लोक-साहित्य के मर्मज्ञ विद्वान डॉ. मदनलाल शर्मा कहते हैं, ‘‘जब रससिक्त उद्गार स्वतः स्फुरणा से उद्भूत होते हैं, तभी लोकगीतों का जन्म होता है।’’ 1 ‘‘लोक का सामान्य अर्थ संसार से है और इसी अर्थ में पौराणिक ग्रंथों में कई लोकों का वर्णन है, लेकिन साहित्य और कला के प्रसंग में लोक का अर्थ उस पर्याय में है जिससे ‘आलोक’ शब्द बना है। इस तरह लोकगीतों में लोक (समाज) की सामूहिक चेतना की रागात्मक अभिव्यक्ति है।’’ 2
राजस्थान में लोकगीतों की प्राचीन परम्परा रही है। किसी रचयिता की काव्य-रचना का समय और काल तो हम बता सकते हैं लेकिन लोकगीत की रचना और उसके रचयिता का कोई अता-पता नहीं है। हां, ऐतिहासिक लोकगीतों के पात्रों का समय देखकर यह अनुमान अवश्य लगा सकते हैं कि इसकी रचना संभवतः उनके समकालीन समय में हुई हैं। राजस्थानी लोक-साहित्य के मनीषी और महोपाध्याय नानूराम संस्कर्ता लिखते हैं, ‘‘प्राचीन भारतीय ग्रंथों में अनेक स्थानों पर गीतों के गाए जाने के उल्लेख मिलते हैं, किंतु इनकी उत्पत्ति का समय और स्थान उपलब्ध नहीं होता।’’ 3 एक तरह से देखा जाए तो लोकगीतों की प्राचीनता औ ऐतिहासिकता तो मानव जीवन की प्राचीनता जितनी ही है।
Keywords:
-
Cite Article:
"ऐतिहासिक राजस्थानी लोकगीतों में स्वाभिमानी स्त्री-पात्र", International Journal for Research Trends and Innovation (www.ijrti.org), ISSN:2455-2631, Vol.7, Issue 8, page no.457 - 459, August-2022, Available :http://www.ijrti.org/papers/IJRTI2208071.pdf
Downloads:
000205340
ISSN:
2456-3315 | IMPACT FACTOR: 8.14 Calculated By Google Scholar| ESTD YEAR: 2016
An International Scholarly Open Access Journal, Peer-Reviewed, Refereed Journal Impact Factor 8.14 Calculate by Google Scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool, Multidisciplinary, Monthly, Multilanguage Journal Indexing in All Major Database & Metadata, Citation Generator